Viral News, कमाल है! मां-बाप को भनक नहीं लगी, अपनी डिलीवरी की इस लड़की ने, यूट्यूब पर वीडियो ने की मदद

केरल के मलाप्पुरम जिले की ये खबर हैरान करने वाली है। यहां एक 17 साल की गर्भवती लड़की ने 20 अक्टूबर को अपने घर में ही यूट्यूब वीडियो देखकर बच्चे को जन्म दिया। कमाल! ये बात लड़की के माता-पिता को पता तक नहीं चली। आखिर क्या है पूरा मामला।

नई दिल्ली। ये मामला हैरान करने वाला है। करियर बनाने की उम्र में बच्ची गर्भवती हो गई। लड़की का लड़की और पड़ोस में रहने वाले 21 वर्षीय लड़के से प्रेम संबंध चल रहा था। लड़की ने खुद ही बच्चे जन्म दिया है। इसमें उसकी मदद करता यूट्यूब। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। यह खबर मिलते ही मां और बच्चे को इस समय मंजेरी के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि उसने डिलीवरी के दौरान कोई बाहरी मदद नहीं ली है।

मां-बाप का जिम्मेदारी

इस मामले में लड़की के माता-पिता दृष्टिबाधित थे। इस का फायदा लड़की ने उठाया। गर्भ छिपा लिया। माता-पिता की भी जिम्मेदारी बनती हैं वो अपने बच्चों पर नजर रखें। उनकी छोटी-सी भूल किसी का भी जीवन छीन सकती है। माना कि इस मामले में लड़की के मां-बाप दृष्टिबाधित थे, पर वो महसूस तो कर ही सकते थे। ताज्जुब लड़की इतना कुछ घर में करती रही माता-पिता को पता ही नहीं चला। सोचने वाली बात है कि क्या किसी ने उसे गर्भवती देखकर कुछ पूछा नहीं? आस-पड़ोस वाले मौन क्यों रहे? सोचिए, आखिर समाज कहां जा रहा है?

कौन कर रहा देखरेख

पुलिस ने बताया कि लड़की और उसके बच्चे की देखभाल आरोपी का परिवार कर रहा है। पुलिस इसे दुष्कर्म के मामले के तौर पर ले रही है क्योंकि उसकी उम्र केवल 17 साल है। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को लैंगिक उत्पीड़न से बच्चों के संरक्षण का अधिनियम (पोक्सो) और भारतीय दंड संहिता की धारा-376 (दुष्कर्म) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।