नई दिल्ली। बॉलीवुड में तो मानो वेडिंग मंथ चल रहा है। विक्की कौशल-कटरीना कैफ, विक्की जैन-अंकिता लोखंडे के बाद अब वरुण बांगेरा और करिश्मा तन्ना भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अच्छा लगा ना सुनकर। अब एक शादी में आपको और शरीक होना है। ओ! न्यौता नहीं आया, तो क्या। उनकी शादी की पल-पल मिलती खबरें शरीक होने से कम है क्या।
आपकी बेताबी को हम जानते हैं। आपको बॉलीवुड वाला कोई भी शादी करें, आप तो बस सबकुछ जानने को उत्सुक हो जाते हो। वरुण बांगेरा और करिश्मा तन्ना अगले साल शादी करने वाले हैं। अरे! दोनों दो साल से डेट कर रहे थे। पर, शादी का फैसला अच्छा है।
दोनों की शादी पांच फरवरी, 2022 को मुंबई में होगी। प्री वेडिंग सेरेमनी 4 फरवरी से होनी शुरू हो जाएंगी। जिसमें मेहंदी, संगीत, हल्दी जैसी तमाम रस्में शामिल हैं। और तो और 6 फरवरी को दोस्त-यारों के लिए रिसेप्शन पार्टी भी रखी जाएगी।
कौन हैं वरुण बांगेरा
करिश्मा तन्ना को तो आप अच्छे जानते हैं। टीवी का लोकप्रिय चेहरा है। वैसे बता दें कि एकता कपूर के डेली सोप ‘नागिन-3’ और ‘कभी सास भी बहू थी’ में भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। वरुण बांगेरा एक बिजनेसमैन हैं। उन्होंने करिश्मा से 12 नवंबर को सगाई की थी। इसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ दोस्त ही बुलाया गया था। हालांकि शादी की डेट पर अभी करिश्मा ने एकदम चुप्पी साध रखी है। वह अभी अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक करना नहीं चाहती। रिपोर्ट के मुताबिक, करिश्मा और वरुण की मुलाकात एक दोस्त की पार्टी में डेढ़ साल पहले हुई थी। तभी से यह दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।















