Corona Alert, बच्चों के लिए खुशबरी, 6 महीने में बच्चों के लिए सीरम लॉन्च करेगी कोविड वैक्सीन

वयस्कों के लिए सफल कोविड का टीका बनाने के बाद सीरम अब बच्चों के लिए वैक्सीन का उत्पाद करेगी। कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने इसकी जानकारी आज सार्वजनिक की है। सबकुछ ठीक रहा तो 6 महीने बाद भारत में बच्चों का टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा। 

नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन का खौफ है। कई विशेषज्ञ कोरोना के तीसरी लहर की आशंका को बता रहे हैं। वयस्कों का टीकाकरण अभियान करीब 11 महीने से जारी है, लेकिन बच्चों के वैक्सीन के लिए अभी तक इंतजार था। अब सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की ओर से जानकारी दी गई है कि आगामी 6 महीने में वह बच्चों के लिए वैक्सीन लॉन्च कर देगा। इसके बाद बच्चों के अभिभावकों में खुशी देखी जा रही है।

मंगलवार को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला की ओर से कहा गया है कि अगले 6 महीने में बच्चों की कोरोना वैक्सीन को कंपनी की तरफ से लॉन्च कर दिया जाएगा। अदार पूनावाला ने कहा है कि नोवावैक्स नाम से जो वैक्सीन बच्चों के लिए तैयार की जा रही है, वो अगले 6 महीने में लॉन्च हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस वैक्सीन का अभी 3 साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों पर ट्रायल चल रहा है। ट्रायल के दौरान काफी अच्छे परिणाम अभी तक देखने को मिले हैं। बच्चों पर वैक्सीन के दुष्परिणाम नहीं देखे गए हैं। हमें उम्मीद है कि अगले 3 महीने में टीका हमारे बीच होगा।

बता दें कि सीरम ने ही कोविड वैक्सीन कोविशील्ड को बनाया है। भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया दोनों ही बच्चों की वैक्सीन पर काम कर रहे हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पहले से ही भारत में एस्ट्रेजेनेका और ऑक्सफोर्ड के साथ मिलकर कोविशील्ड का निर्माण कर रहा है। इसके अलावा नोवावैक्स की भी सप्लाई SII ने बाहर के देशों जैसे इंडोनेशिया में कर दी है। स्पुतनिक का भी निर्माण सीरम कर रहा है। अभी सीरम इंस्टीट्यूट हर महीने एस्ट्राजेनेका की करीब 250 मिलियन डोज का उत्पादन कर रहा है।