क्या है डीप डिप्रेशन, जिसको लेकर कई राज्यों में है अलर्ट


नई दिल्ली।
कई राज्य डीप डिप्रेशन के प्रभाव में हैं। प्रभावित राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ओडिशा केंद्र के निदेशक एचआर विश्वास ने कहा कि कल से कुछ जगहों में कम बारिश हो सकती है और कुछ जगहों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मछुआरों को समुद्र के किनारे जाने के लिए मना किया गया है। डीप डिप्रेशन उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है, अब उत्तर ओडिशा और दक्षिण झारखंड के पास में डीप डिप्रेशन है। इसके प्रभाव में ओडिशा के सुदरगढ़, देवगढ़ आदि जिलों में भारी वर्षा हो सकती है।

बता दें कि भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इस इलाके में लो प्रेशर भी बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे कमजोर होने के आसार हैं। मानसून का पश्चिमी सिरा हिमालय की तराई की ओर से होकर गुजर रहा है। वहीं उसका पूर्वी छोर शनिवार से दक्षिण की ओर खिसकना शुरू हो जाएगा। उत्तर पश्चिम में लो प्रेशर और बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशर की वजह से पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, झारखंड, तेलंगाना, सिक्किम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, कोंकण, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं।

जगतसिंहपुर जिले के तिरटोल में कई घर और सड़कें बाढ़ के पानी में डूबी हुई हैं। प्रशासन द्वारा राहत एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया है।