नई दिल्ली। कॉमेडियन से एक्टर बने मुन्नवर फारूकी की नई वेब सीरीज ‘First Copy’ अब फ्री में Amazon MX Player पर स्ट्रीम हो रही है। शो के प्रमोशन के लिए मुन्नवर ने अपनाया बिल्कुल अनोखा और मजेदार तरीका। एक वायरल वीडियो में वो फराह खान, समय रैना, टोनी कक्कड़ जैसे सेलेब्स को कॉल करते हैं, लेकिन कोई फोन नहीं उठाता।
वो ब्रांडिंग के लिए राज शमानी से सलाह लेते हैं, डांस सीखने शाज़िया-पियूष के पास जाते हैं और टोनी कक्कड़ से म्यूजिकल आइडिया मांगते हैं — हर बार कुछ न कुछ गड़बड़ हो जाती है। अंत में फराह खान उनका कॉल उठाती हैं और दोनों मिलकर “First Copy” पर हँसी से भरपूर स्किट करते हैं।
‘First Copy’ में मुन्नवर के साथ क्रिस्टल डिसूजा, गुलशन ग्रोवर और अर्शी सिंह जैसे कलाकार हैं। सीरीज अब Amazon MX Player पर मुफ्त उपलब्ध है।





















