नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद विपक्षी पार्टियों की पहली रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। चुनावी बॉन्ड में भारी भ्रष्टाचार का दावा करते हुए राहुल ने कहा कि भ्रष्टाचार पर नरेंद्र मोदी का एकाधिकार है। अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के मौके पर मुंबई की रैली में राहुल ने कहा- आज नरेंद्र मोदी के पास भ्रष्टाचार की मोनोपॉली है। इलेक्टोरल बॉन्ड का सिस्टम निकाला। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा- यहां सड़कों पर एक्सटॉर्शन चलता है, वो सरकार में कर रहे हैं।
नरेंद्र मोदी एक नकारात्मक शक्ति का मुखौटा हैं। वही शक्ति, जिसने हिंदुस्तान की संस्थाओं को गुलाम बना लिया है, वही शक्ति, जो भारत के किसान-मज़दूर, युवा-महिला, गरीब और छोटे उद्योगों को निचोड़ कर सब कुछ अपने चंद अरबपति मित्रों पर लुटा देना चाहती है, वही शक्ति, जो देश में आज भ्रष्टाचार की मोनोपोली है।