क्या निकिता रावल अपनी अगली फिल्म में साउथ सुपरस्टार रवि प्रकाश के साथ नजर आएंगी?

मुंबई। फिल्मों, वेब सीरीज़ और म्यूजिक वीडियोज़ में अपनी दमदार मौजूदगी से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री, निर्माता और होस्ट निकिता रावल हाल ही में एक नई वजह से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी साउथ सुपरस्टार रवि प्रकाश के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या दोनों किसी आगामी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं।

निकिता रावल अभी हाल ही में तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने भारत के पहले ‘ऑल मेन’ रियलिटी शो ‘रियल मेन अनलीशेड’ के निर्माण और मेजबानी की घोषणा की थी। इस शो में साहिल खान, सनी लियोन, तनिषा मुखर्जी, सुशांत दिवगीकर (रानी को-ही-नूर), संग्राम सिंह और मिस्टर फैसू जैसे चर्चित नाम जज की भूमिका में नजर आएंगे।

ऐसे में रवि प्रकाश के साथ उनकी नई तस्वीरों ने अफवाहों को और तेज़ कर दिया है कि दोनों एक नई फिल्म में एक साथ नजर आ सकते हैं। हालांकि, निकिता रावल से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अगर यह सहयोग होता है, तो दोनों की जोड़ी दर्शकों को पर्दे पर शानदार केमिस्ट्री दिखा सकती है।