नई दिल्ली। डिजिटल ट्रैवल प्लेटफॉर्म Agoda ने भारत में अपना नया कैंपेन ‘Escape the Stress, See The World For Less’ लॉन्च किया है। इस कैंपेन में बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना दोहरी भूमिका में नजर आ रहे हैं — एक थके हुए कर्मचारी और एक जिंदादिल Chief Wellness Officer ‘Mr. Vacaywala’ के रूप में।
यह विज्ञापन दिखाता है कि कैसे Agoda के बजट-फ्रेंडली ट्रैवल ऑप्शन्स के जरिए लोग आसानी से छुट्टी लेकर खुद को रिचार्ज कर सकते हैं। आयुष्मान ने कहा, “मुझे खुद एक Mr. Vacaywala की ज़रूरत है!”
Agoda इंडिया के कंट्री डायरेक्टर गौरव मलिक ने बताया कि 2025 के सर्वे में 80% भारतीयों ने यात्रा का मुख्य कारण ‘आराम’ बताया। कैंपेन टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होगा, जिसे क्रिएटिव एजेंसी Ogilvy ने तैयार किया है।





















