2021 Real Bollywood Newly Married Couple, 2021 में बॉलीवुड में 9 रीयल वेडिंग हुईं

आज साल का आखिरी दिन है। साल का लेखा-जोखा बनाते हैं। इसमें आप अपनी निजी जिंदगी की बैलेंस शीट खुद बना लेना। इसमें हम आपको बॉलीवुड की वेडिंग बैलेंस शीट बनवाने में मदद करते हैं। भई, यह साल बॉलीवुड वालों के लिए काफी खास रहा। कारण तो आपको पता ही है। यानी बॉलीवुड वालों में रियल लाइफ के ढोल-नगाड़े। हां…हां इस साल आपके चहते बॉलीवुड सितारों ने धूमधाम से शादी रचाई। जानते हैं किन-किन ने साल 2021 में शादी रचाई। बता दें ये कुल 9 बॉलीवुड न्यूली मैरिड कपल्स।

1 दीया मिर्जा और वैभव रेखी
एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने बिजनसमैन और इन्वेस्टर वैभव रेखी के साथ इसी साल 15 फरवरी को शादी की। मुंबई में वैभव रेखी के साथ हुई इस शादी में उनके कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। प्रोड्यूसर साहिल संघा से तलाक के बाद दीया की ये दूसरी शादी थी।

2 वरुण धवन और नताशा दलाल

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी इसी साल 24 फरवरी को अलीबाग के द मेंशन हाउस में धूमधाम से हुई। शादी में कपल ने ये सुनिश्चित किया कि कोई भी तस्वीर लीक ना हो। ऐसे में किसी को भी फोन ले जाने की इजाजत नहीं थी।

3 एवलिन शर्मा, तुषान भिंडी

ये जवानी है दीवानी और साहो जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने बॉयफ्रेंड तुषान भिंडी के साथ 15 मई 2021 को ऑस्ट्रेलिया में शादी की थी।

4 यामी गौतम और आदित्य धर

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने 4 जून को फिल्ममेकर आदित्य धर से शादी की।

5 राजकुमार राव और पत्रलेखा

राजकुमार राव और पत्रलेखा 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए थे। बॉलीवुड कपल ने चंडीगढ़ में सात फेरे लिए।

6 अनुष्का रंजन और आदित्य सील

अनुष्का रंजन और आदित्य सील 21 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए। अनुष्का और आदित्य की शादी बहुत ही धूमधाम से हुई है।

7 विनीत कुमार और रुचिरा गोरमरे
मुक्काबाज एक्टर विनीत कुमार सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड रुचिरा गोरमरे संग 29 नवंबर को शादी की थी। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह खुशखबरी दी कि उन्होंने शादी कर ली है।


8 कटरीना कैफ और विक्की कौशल
9 दिसंबर को कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंधे। विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित होटल सिक्स सेंस फोर्ट में हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए थे।

9 अंकिता लोखंडे और विक्की जैन

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 14 दिसंबर 2021 को धूमधाम से मुंबई के एक पांच सितारा होटल में शादी रचाई। शादी में अंकिता और विक्की के तमाम दोस्त शामिल हुए थे।