Business News : लैंड रोवर ने न्यू रेंज रोवर एसवी के लिए बुकिंग शुरू की

नई रेंज रोवर के लिए स्पेशल रुप से डिजाइन किए गए ऑप्शनल ट्रिपल फिनिश 58.42 सेमी (23) फोजर्ड टर्न्ड ग्रे ग्लास एलॉय व्हील्स का प्रयोग किया है, जिसे विशेष रूप से रेंज रोवर एसवी के लिए बनाया गया है। यह उन 12 अलग-अलग व्हील्स में से एक हैं, जिसको पावर ट्रेन और डिजाइन थीम पर निर्भर विशेषताओं के आधार पर अलग-अलग किया जा सकता है।

नई दिल्ली। लैंड रोवर ने भारत में न्यू रेंज रोवर एसवी इंडिया के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। स्पेशल व्हीकल ऑपरेशंस की ओर से एक्सक्लूसिव डिजाइन थीम, डिटेल्स तथा बेहतरीन मटीरियल के विकल्प उपभोक्ताओं को दिए गए हैं। रेंज ओवर एसवी में नया रिफाइंड किया गया 4.4 लीटर का ट्विन टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 390 किलोवॉट की पावर और 750 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। यह 3.0 लीटर के स्ट्रेट- सिक्स डीजल इंजन में भी उपलब्ध होगी, जिसमें 258 किलोवॉट की पावर और 700 एनएम का टार्क यूजर्स को मिलेगा। यह स्टैंडर्ड और लॉन्ग व्हील बेस्ड डिजाइन में मिलेगी, जिसमें 5 सीटों का एलडब्ल्यूबी कॉन्फिगरेशन पहली बार शामिल किया जाएगा। एलडब्ल्यूबी के उपभोक्ताओं के पास चार सीटों की एसवी सिग्नेचर सुईट को बिजली से चलने वाली और जरूरत के अनुसार एडजस्ट किए जाने वाल क्लब टेबल और इससे जुड़े हुए रेफ्रिजरेटर से सजाने का भी विकल्प होगा।

जगुआर लैंड रोवर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा, “न्यू रेंज रोवर एसवी को लक्जरी स्टाइल में व्यक्तिगत पसंद के अनुसार सजाने के विकल्प होंगे, जिससे उपभोक्ताओं को वास्तव में उनकी व्यक्तिगत पसंद की रेंज रोवर मिलेगी, जो उनके चरित्र और उनके व्यक्तित्व की झलक देगी।“ नई रेंज रोवर एसवी में बेहद सावधानी और कारीगरी से जोड़े गए नए फीचर्स और न्यू रेंज रोवर का आधुनिक डिजाइन इसे बाकी वाहनों की भीड़ से अलग करता है। इसके अलावा एसवी का एक्सक्लूसिव फ्रंट बंपर और 5 बार का ग्रिल डिजाइन एसवी का बिल्कुल नया फ्लैशशिप मॉडल पेश करता है। इसके लोअर अपर्चर में बारीक कारीगरी से पूरी चौड़ाई में बनाए गए मेटल प्लेटेड ब्लेड होंगे। एसवी को स्मूथ टच प्रदान करने के लिए बेहतरीन मटीरियल का चयन किया गया है, जिसमें चिकने सिरेमिक्स, स्थायी सोर्स से हासिल की गई लकड़ियों और चमकदार प्लेटेड धातुएं शामिल हैं। इससे स्पेशल व्‍हीकल आपरेशंस की गुणवत्ता और विस्तृत रूप से परफॉर्मेंस से कोई भी समझौता न करने के जुनून भी विशेष रूप से उभरता है।
इसके अलावा रेंज रोवर एसवी के मॉडल 33.27 सेमी (13.1) की रियर सीट एंटरटेनमेंट स्क्रीन के साथ उपलब्ध होंगे, जो रेंज रोवर में अब तक फिट की गई सबसे बड़ी और यूजर की सुविधा के लिहाज से बेहद सुविधाजनक स्क्रीन होगी।

स्टैंडर्ड मानक के रूप में रेंज रोवर एसवी के इंटीरियर को एक ही तरह के सेमी-एनिलाइन लेदर से बनाया गया है। सीटें अनोखी शेप में बनाई गई हैं। इसमें खासतौर पर एसवी के एंब्राइडरी पैटर्न का भी इस्तेमाल किया गया है। नैचुरल फिनिश के साथ नियर एनी लाइन और मुलायम फर्नीचर ग्रेड लेदर का विकल्प भी इसमें यूजर्स को मिलेगा। इस लेदर को ज्यादा नेचुरल फीलिंग देने के लिए मुलायम होने के साथ इसका काफी कम ट्रीटमेंट किया गया है। इसके साथ ही इसमें डिमांड के अनुसार लैंडरोवर के स्थायित्व के उन मानकों को भी पूरा किया गया है । पहली बार स्पेशल व्‍हीकल ऑपरेशंस के उपभोक्ताओं को स्थायी लेदर के विकल्प का चुनाव करने का मौका मिलेगा। यूजर्स एसवी इंट्रिपीड इंटीरियर थीम के साथ लाइट क्लाउड और सिंडर ग्रे अल्ट्राफैब्रिक्सTM का विकल्प चुन सकते हैं। मुलायम टच और तकनीकी खबसूरती और कौशल से लैस पॉलियूरेथेन मटीरियल में सॉफ्ट टच वाले मुलायम चमड़े की सभी विशेषताएं शामिल होती है, पर यह 30 फीसदी हलका होता है और इसके उत्पादन में केवल चौथाई कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन होता है।

शानदार कारीगरी से लैस एसवी सेरेनिटी और एसवी इंटरपिड के डिजाइन थीम न्यू रेंज रोवर एसवी के उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत पसंद के सफर का मुख्य तत्व है। इस थीम को खासतौर पर स्वतंत्र रूप से कार के भीतरी या बाहरी लुक के लिए बनाया गया है। इसके साथ ही स्टैंडर्ड रेंज रोवर के एसवी के भीतरी और बाहरी लुक पर या पूरे व्हीकल पर एक जैसी थीम पर भी डिजाइन किया गया है। कुल मिलाकर 7 अलग-अलग डिजाइन थीम के कॉम्बिनेशन हैं, जिसमें यूजर्स अपनी पसंद का डिजाइन चुन सकते हैं।