नई दिल्ली। वियतजेट, वियतनाम की नये जमाने की एयरलाइन, भारतीय यात्रियों के लिए एक खास सीमित समय का ऑफर दे रही है: भारत और वियतनाम के बीच सभी सीधी उड़ानों पर इको-क्लास का एकतरफा किराया सिर्फ 11 रुपये से शुरू (टैक्स और शुल्क अलग) होगा। बुकिंग्स अभी से 3 जून, 2025 तक वियतजेट की आधिकारिक वेबसाइट (www.vietjetair.com) और मोबाइल ऐप के जरिए कर सकते हैं।
ये प्रोमोशनल टिकट सार्वजनिक छुट्टियों और पीक ट्रैवल पीरियड को छोड़कर 1 जुलाई, 2025 से 28 मार्च, 2026 तक की यात्रा के लिए मान्य हैं। यह निश्चित रूप से गर्मी कीछुट्टियां मनाने, या फिर ऑटम या विंटर गेटअवे के लिए एकदम परफेक्ट है। यदि आपको 2026 की शुरुआत में वियतनाम की यात्रा पर जाना है तो यह आपके लिए एक शानदार मौका है।
वियतजेट भारत और वियतनाम के बीच 78 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है, जो नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु और कोच्चि को हनोई, हो ची मिन्ह सिटी और दा नांग जैसे दक्षिण-पूर्व एशिया के शानदार स्थानों से जोड़ती है। वियतजेट के व्यापक नेटवर्क के साथ, भारतीय यात्री वियतनाम के रास्ते बाली, जकार्ता, बीजिंग, शंघाई, ग्वांगझोउ, या ऑस्ट्रेलिया, जापान और दक्षिण कोरिया के प्रमुख शहरों तक किफायती यात्रा का आनंद ले सकते हैं।
वियतजेट भारतीय यात्रियों का वियतनाम की खूबसूरत प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को देखने के लिए स्वागत करती है। आप डा नांग, न्हा ट्रांग और फु क्वोक के शानदार समुद्र तटों का आनंद उठा सकते हैं या फिर हनोई, ह्यू और निन्ह बिन्ह के ऐतिहासिक आकर्षण में खो सकते हैं। इतना ही नहीं, आप हो ची मिन्ह सिटी की जबर्दस्त एनर्जी का अनुभव भी कर सकते हैं। वियतनाम हर तरह के यात्री के लिए यादगार अनुभव की पेशकश करता है।