Good News : आज इन संदेशों से आपका स्वागत होगा एयर इंडिया में

28 जनवरी को एयर इंडिया की सभी उड़ानों में एक स्पेशल वेलकम अनाउंसमेंट किया जाएगा। जिसमें टाटा ग्रुप के पास एयर इंडिया की कमान आने की जानकारी होगी।

नई दिल्ली। करीब सात दशक बाद एयर इंडिया फिर से टाटा ग्रुप की हो गई है। इसके लिए कई प्रक्रियाओं से गुजरा गया। टाटा ग्रुप आज एयर इंडिया के यात्रियों को आज अपने अंदाज में स्वागत करेगी। इसके लिए एयर इंडिया की ओर से तमाम पायलटों को एक सर्कुलर जारी कर दिया गया है। इसमें वह संदेश भी लिखा गया है, जिसके माध्यम से वे यात्रियों को ये बताएंगे कि अब एयर इंडिया टाटा ग्रुप का हिस्सा है। यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा गया।

एयर इंडिया की ओर से जो सर्कुलर जारी किया गया है, उसमें लिखा गया है कि प्रिय अतिथियों, मैं आपका कैप्टन (नाम) बोल रहा हूं…इस ऐतिहासिक उड़ान में आपका स्वागत है। आज एयर इंडिया आधिकारिक तौर पर सात दशक बाद फिर से टाटा ग्रुप का हिस्सा बना गई है। हम इस विमान पर व एयर इंडिया की हर उड़ान में नई प्रतिबद्धता और जुनून के साथ आपकी सेवा करने के लिए तत्पर हैं। एयर इंडिया के भविष्य में आपका स्वागत है! हमें उम्मीद है कि आप यात्रा का आनंद लेंगे। धन्यवाद।

घाटे में चल रही विमानन कंपनी एयर इंडिया को कर्ज देने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) राजी हो गया है। सूत्रों ने बताया कि एसबीआई के नेतृत्व वाला गठजोड़ एयर इंडिया की आवश्यकताओं के अनुसार मियादी और कार्यशील पूंजी ऋण दोनों देने पर सहमत हो गया है। टाटा ग्रुप को मिली एयर इंडिया की कमान निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) में सचिव तुहिन कांत पांडे ने ट्वीट किया, ‘‘एयर इंडिया का रणनीतिक विनिवेश लेनदेन आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें एयर इंडिया के 100 प्रतिशत शेयर और प्रबंधन नियंत्रण मेसर्स टैलेस प्राइवेट लिमिटेड को हस्तांतरित किए गए।’’