COVID19 Update : राहत की है खबर है, कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या हुई कम

भारत में पिछले 24 घंटों में 2,51,209 नए COVID19 मामले, 627 मौतें और 3,47,443 रिकवरी दर्ज़ की गई।

नई दिल्ली। शुक्रवार की सुबह सुकून भरी खबर आई। कोरोना को लेकर जारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या कम हुई है। इसके साथ ही मौतों का आंकड़ा भी कम है। बीते 24 घंटे में नए संक्रमण की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है। इसके साथ ही हेल्थ एक्सपर्ट लोगों से कोविड अनुरूप व्यवहार को अपनाने की लगातार अपील कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख 51 हजार 209 नए केस सामने आए हैं। वहीं भारत में पिछले 24 घंटों में 627 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है। देश में कोरोना से इसी दौरान 3 लाख 47 हजार 443 लोग ठीक हो गए हैं। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट 17 फीसदी से घटकर 15.88 फीसदी हो गया है। वहीं कोरोना रिकवरी रेट में बढ़ोतरी की गई है।

भारत में आज 28 जनवरी को सामने आए 2.51 लाख नए केस रिपोर्ट किए गए 27 जनवरी के 2.86 लाख मामलों के दैनिक स्पाइक से 12% कम थे। देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 4,06,22,709 हो गई हैं। वहां देश में कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 4 लाख 92 हजार 327 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,64,44,73,216 है। जिसमें से 89.1 करोड़ पहली खुराक दी गई है जबकि 69.9 करोड़ को दूसरी डोज दी गई है।