मास्को। महीना दिन से अधिक का समय हो चुका है। रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। कई दूसरे देश बयानबाजी कर रहे हैं। अमेरिका की अगुवाई में नाटो देश के सदस्य कई प्रतिबंध लगा चुके हैं। उसका आर्थिक असर रूस पर पड़ रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन वो अब तक बेनतीजा ही रहा है। अब रूस के मुखिया ब्लामीदिर पुतिन ने जेलेंस्की को बर्बाद करने की धमकी दे डाली है।
रिपोर्ट के अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि जेलेंस्की से कह देना मैं उन्हें बर्बाद कर दूंगा। रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के राष्ट्रपति नो हस्तलिखित संदेश दिया था उसमे यूक्रेन के हाल की विस्तृत जानकारी थी। रूस के लगातार हमले को झेल रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से एक बार फिर से विनती की है कि वह एब्रामोविच पर सख्त पाबंदियां ना लगाए क्योंकि वह मध्यस्थता में अहम भूमिका निभा रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो एब्रामोविच ने पिछले बुधवार को जेलेंस्की के हाथ से लिखा पत्र पुतिन को दिया था।
दरअसल एब्रामोविच को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का करीबी माना जाता है, जिसके चलते उन्हें कई पाबंदियों का भी सामना करना पड़ रहा है। उनपर यूके और यूरोपियन यूनियन ने कई पाबंदी लगा दी है। इस बीच एब्रामोविच इस कोशिश में भी हैं कि वह अपनी प्रतिष्ठा को बचा सके। उनकी संपत्ति को ब्रिटेन और पूरे कॉन्टिनेंट में फ्रीज कर दिया गया है। वह लंदन में अपनी संपत्ति और चेल्सिया फुटबॉल क्लब को भी बेचने की कोशिश में लगे हैं।