नई दिल्ली। आज 21 जून है। पूरा विश्व मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश आज सुबह योगाभ्यास किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने #InternationalDayofYoga के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में योग किया। उन्होंने कहा, “योग प्राचीन भारतीय विरासत का एक हिस्सा है। यह मानवता के लिए भारत का उपहार, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है। योग मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करता है।”
Greetings on #InternationalDayofYoga! Yoga is a part of our ancient Indian heritage. India's gift to humanity, it is a holistic approach to health and well-being, balancing our mind, body and soul. I urge everyone to make Yoga a part of your daily life & experience its benefits. pic.twitter.com/ih8qFUEeVs
— President of India (@rashtrapatibhvn) June 21, 2022
इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि योग में विश्व शांति लाने की क्षमता है। योग व्यक्ति को ही नहीं समुदायों और राष्ट्रों को भी संघर्ष के भाव से मुक्ति दिलाकर शांति देता है। योग दिवस के माध्यम से प्रधानमंत्री ने भारत की वैश्विक भूमिका भी समझाई। उन्होंने कहा कि योग की अनादि यात्रा भविष्य को दिशा देते हुए आगे चलती रहेगी। हम सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया के भाव के साथ एक स्वस्थ और शांतिपूर्ण विश्व को योग के माध्यम से भी गति देंगे।
We are greatly inspired by the thoughts and ideals of Jagadguru Basaveshwara, particularly the emphasis on serving others and acquiring knowledge. pic.twitter.com/HVOfV6b7FL
— Narendra Modi (@narendramodi) June 21, 2022
वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के हम सभी आभारी हैं, जिन्होंने भारतीय ऋषि परंपरा के उपहार योग को न केवल भारत में, बल्कि दुनिया में प्रतिष्ठित किया है। आज 08वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुनिया के 200 से अधिक देश हमारी ऋषि परंपरा व विरासत के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रहे होंगे।
8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लखनऊ में मदरसा में छात्रों ने योग किया।
#WATCH उत्तर प्रदेश: 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लखनऊ में मदरसा में छात्रों ने योग किया। #InternationalYogaDay pic.twitter.com/8dz1VTeKA3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का बढ़ता प्रभाव पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। पीएम ने भारत का मस्तक पूरी दुनिया में ऊंचा किया है। ये हमारे लिए गर्व की बात है। अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत का वर्चस्व आसमान छू रहा है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि उत्तराखंड योग की धरती है, आध्यात्म की धरती है, संस्कृति की धरती है। आज योग दिवस यहां उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। मैं प्रधानमंत्री मादी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने योग को पूरे विश्व में मान्यता दिलाई है।