दिल्ली चुनाव में बृजवासियों ने दिखाई एकता, सांसद राजकुमार चाहर की अगुवाई में हुआ जयघोष

 

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बृज क्षेत्र के लोगों ने भी अपनी एकजुटता को दिखाया और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यों-योजनाओं पर भरोसा जताते हुए भाजपा के पक्ष में अपना विचार दिया। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में किसान मोर्चा के राष्ट्ीय अध्यक्ष व फतेहपुर सीकरी के सांसद श्री राजकुमार चाहर की अगुवाई में एक बृज क्षेत्र के बुद्धिजीवी लोगों का एक सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें ब्रजवासियों ने दिल्ली भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।
इस सम्मेलन में श्री सुनील बंसल (राष्ट्रीय महामंत्री, भाजपा), श्री बृजेश पाठक (उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश), श्री अशोक ठाकुर (प्रभारी, सभी प्रकोष्ठ एवं आयाम, भाजपा दिल्ली) ने अपने विचार रखे।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील बंसल ने श्री राधा-कृष्ण को नमन करते हुए सभी बृजवासी मतदाताओं से मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बजट 2025 के प्रमुख बिंदुओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ₹12 लाख तक की वार्षिक आय पर कोई टैक्स नहीं, जिससे करोड़ों करदाताओं को सीधा लाभ मिलेगा।किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाई गई, जिससे किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा। सम्मेलन में उपस्थित लोगों से संवाद करके उन्होंने भरोसा जताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक समर्थन मिलेगा।

वहीं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने दिल्ली सरकार की विफलताओं पर बातें रखीं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने यमुना नदी को गंदा कर दिया, दिल्ली की जनता को बदहाल स्थिति में छोड़ दिया और भ्रष्टाचार के कई घोटाले किए। साथ ही आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवा के जनता से किए गए सभी वादे झूठे निकले, जबकि दिल्ली की सड़कें, पानी, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बदतर होती चली गई। श्री पाठक ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि दिल्ली की वर्तमान सरकार किसी आपदा से कम नहीं है। अब समय आ गया है कि इस ’आपदा’ को हटाकर भाजपा को सत्ता में लाया जाए। भाजपा ही दिल्ली के विकास और जनता के हितों की सच्ची संरक्षक है।

श्री राजकुमार चाहर (सांसद, फतेहपुर सीकरी) ने ने कम समय के नोटिस पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए बृजवासी बुद्धिजीवियों एवं विशिष्ट अतिथियों का हृदय से आभार प्रकट किया और इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ब्रजवासियों का यह समर्पण और एकता यह दर्शाती है कि आने वाले चुनावों में हम भाजपा को और अधिक सशक्त बनाएंगे। इसी ऊर्जा और प्रेम को आगे बढ़ाते हुए हम एक भव्य बृजवासी होली महोत्सव का आयोजन करेंगे, जो हमारी संस्कृति, एकजुटता और परंपराओं को और अधिक सशक्त करेगा। सांसद श्री चाहर ने बृजवासी मतदाताओं से अपील किया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विकासवादी नीतियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।