अडाणी समूह ने नौ देशों की महिला राजदूतों का किया स्वागत

 

अहमदाबाद : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष आयोजन के तहत अडाणीसमूह ने नौ देशों की महिला राजदूतों के एक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने गुजरात के खावड़ा और मुंद्रा स्थित अडाणी समूह की परियोजनाओं का दौरा किया, जहां उन्होंने भारत के स्वच्छ ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास में हो रही प्रगति को करीब से देखा।

प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले खावड़ा का दौरा किया, जो पश्चिमी भारत के शुष्क कच्छ जिले में स्थित है। यहां अदाणी ग्रीन एनर्जी, जो भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी है, दुनिया का सबसे बड़ा स्वच्छ ऊर्जा संयंत्र विकसित कर रही है। पेरिस से पांच गुना बड़े क्षेत्र में फैला यह 30 गीगावॉट सौर और पवन ऊर्जा परियोजना भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को स्वच्छ, किफायती और भरोसेमंद बिजली से पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। राजदूतों ने इस परियोजना में नवीनतम तकनीकों और सतत विकास के समावेश को प्रत्यक्ष रूप से देखा, जहां महिला इंजीनियरों द्वारा संचालित एनर्जी नेटवर्क ऑपरेशंस सेंटर (ENOC) भी शामिल है।

इसके बाद, प्रतिनिधिमंडल ने भारत के सबसे बड़े वाणिज्यिक बंदरगाह, मुंद्रा पोर्ट का दौरा किया, जो देश के कुल समुद्री कार्गो का लगभग 11% और कंटेनर यातायात का 33% संभालता है। राजदूतों ने मुंद्रा विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) में स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC) का अवलोकन किया, जहां वैश्विक कंपनियां उन्नत निर्माण क्षेत्र में निवेश कर रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने अदाणी के अत्याधुनिक सौर निर्माण संयंत्र का भी दौरा किया, जो भारत की नवीकरणीय ऊर्जा में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इन सभी स्थानों पर राजदूतों ने महिला पेशेवरों और इंजीनियरों से बातचीत की, जो भारत के औद्योगिक, आर्थिक और ऊर्जा परिवर्तन में योगदान दे रही हैं। यह दौरा देश के विकास में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करता है।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल राजदूत:

इना क्रिस्नामूर्ति – भारत में इंडोनेशिया की राजदूत
डायना मिकेविचीने – भारत में लिथुआनिया की राजदूत
एना तबान – भारत में मोल्दोवा की राजदूत
सेना लतीफ – भारत, नेपाल और बांग्लादेश में रोमानिया की राजदूत
लालाटियाना अकूशे – भारत में सेशेल्स की उच्चायुक्त
लेबोहांग वेलेंटाइन मोचाबा – भारत में लेसोथो की उच्चायुक्त
मार्जे लूप – भारत में एस्टोनिया की राजदूत
मतेजा वोदेब घोष – भारत में स्लोवेनिया की राजदूत
पेगी फ्रांत्जेन – भारत में लक्ज़मबर्ग की राजदूत