लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा बताते हुए कहा कि उनका योगदान देश और समाज के लिए अविस्मरणीय है और सदैव याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी के साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने भी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के कृषक हितैषी नीतियों और समाजवादी दृष्टिकोण की सराहना करते हुए उन्हें भारतीय राजनीति का एक प्रेरणास्रोत बताया।