तनिष्क का नया डायमंड कलेक्शन ‘रेडियन्स इन रिदम’ हुआ लॉन्च

नई दिल्ली।भारत के प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क ने अपने नए प्राकृतिक हीरों के कलेक्शन ‘रेडियन्स इन रिदम’ को लॉन्च किया है। यह कलेक्शन आधुनिक महिला की आत्म-अभिव्यक्ति, ताकत और विशिष्टता का उत्सव है। इसमें उत्कृष्ट डिज़ाइन, जटिल शिल्पकला और दुर्लभ 100% प्राकृतिक हीरों का अद्भुत मेल है।

‘रेडियन्स इन रिदम’ में पन्ना, सिट्रीन, एक्वामरीन, त्सावोराइट, तंजानाइट और एमेथिस्ट जैसे रत्नों का रचनात्मक उपयोग किया गया है। पावे, प्रोंग और चैनल सेटिंग जैसी तकनीकों के माध्यम से इनकी खूबसूरती को और बढ़ाया गया है। इस कलेक्शन में पहली बार ‘तनिष्क कट’ और ‘द ओरिजिन कट’ जैसे सिग्नेचर कट्स पेश किए गए हैं जो डिज़ाइन में इनोवेशन और शिल्प कौशल की नई ऊंचाइयों को दर्शाते हैं।

फिंगर रिंग्स से लेकर झूमर झुमकों और पेंडेंट सेट्स तक, यह कलेक्शन हर मौके और स्टाइल के अनुरूप डिज़ाइन किया गया है। तनिष्क की चीफ डिज़ाइन ऑफिसर रेवती कांत ने इसे महिलाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रतीक बताया।

यह कलेक्शन न केवल आभूषणों की सुंदरता को दर्शाता है, बल्कि हर महिला की अनोखी चमक और अंदाज़ को भी बखूबी उभारता है।