Haryana Politics : सांसद ने हरियाणा में की दिल्ली मॉडल लागू करने की मांग

10 दिन के दौरे में विभिन्न जिलों से हजारों लोगों ने आगे आकर आम आदमी पार्टी का दामन भी थामा है। उनसे मिलने वाले प्रत्येक व्यक्ति की एक ही उम्मीद थी कि उनके प्रदेश दिल्ली का माॅडल लागू हो।

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी व्यवस्था परिवर्तन के लिए चुनाव लड़ती है। सत्ता के लालच में चुनाव नहीं लड़ती। सांसद सुशील गुप्ता बीते 10 दिनों से हरियाणा की विभिन्न विधानसभाओं में दौरा कर रहे है। वह मंगलवार को हिसार में मां भ्रामरी देवी के दर्शन के उपरांत देर शाम अपने दिल्ली स्थित निवास पहुंचे।
डा गुप्ता उक्त 10 दिनों के दौरान कुरूक्षेत्रए कैथलए सिरसाए फतेहाबाद, जींद, भिवानी, हिसार से जुडे विभिन्न जिलों मंे अपने कार्यकर्ताओं के साथ.साथ स्थानीय लोगों से भी मिले। जहां उन्होंने उनकी परेशानियों को जाना तथा समाधान करने के लिए स्थानीय निकायों के लोगों से भी बात की। वहीं युवाओं और महिलाओं ने पार्टी में अपनी भागीदारी अधिक से अधिक करने का संकल्प भी लिया।
डा गुप्ता को स्थानीय लोगों ने बताया कि भाजपा और जेजेपी की वजह से हरियाणा प्रदेश को बुरे दिन देखने को मिल रहें है। प्रदेश में कानुन का राज नहीं हैए आए दिन बलात्कारए चोरीए डकैतीए महिलाओं से झीना झपटीए बतमीजी की घटना आम हो गई है। भाजपा जेजेपी के राज में कानून व्यवस्था चरमराई हो गई है और कोई भी नया व्यापार यहां स्थापित नहीं हुआ। बल्कि व्यापारी अपना कारोबार छोडकर दूसरे राज्यों में जा रहे है।
उन्होंने कहा कि किसान एक वर्ष से कृषि कानूनों के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहा है। आप पार्टी शुरू से ही किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जहां बड़े.बड़े दावे कर रही है लेकिन प्रदेश में न तो जनता के लिए बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधा है ओर न ही सुरक्षा की व्यवस्था है। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। सरकार की गलत नीतियों के चलते आज प्रदेश बेरोजगारी में नंबर एक पर है। दूसरा लगातार रदद होती परीक्षाओं मंे युवाओं का हौसला परस्त कर दिया है।
उन्होंने कहा कि जब से दिल्ली में आप पार्टी की सरकार बनी है तभी से दिल्ली में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैए बच्चों को बेहतर निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही हैए इसके अलावा दिल्ली वासियों को 24 घंटे बिजली व निशुल्क पानी की सुविधा दी जा रही हैए यहीं नहीं सुरक्षा के लिहाज से पूरी दिल्ली में सीसी कैमरे लगाए गए है ओर बसों में भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला मार्शल तैनात किए गए है। इस दौरे में डा गुप्ता ने कई जिलों के पदाधिकारियों से साथ पार्टी की आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा भी की। इस चर्चा में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सत्ता के लिए नहींए बल्कि परिवर्तन के लिए जानी जाती है।