नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस और भाजपा में नेताओं का आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। शुक्रवार की सुबह कांग्रेस में पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला आया, तो राजधानी दिल्ली में पंजाब राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक सर्बदीप सिंह विर्क सहित कई जानीमानी हस्तियों ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।
केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने यहां संवाददाता सम्मेलन कर पार्टी में शामिल हुए नेताओं का स्वागत किया और कहा कि इनके आने से पंजाब में भाजपा की स्थिति और मजबूत होगी। विर्क के अलावा उद्योगपति हरचरण सिंह रनौता, पंजाब सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अवतार सिंह जीरा, शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ और पंजाब की कुछ अन्य हस्तियां भाजपा में शामिल हुई हैं।
Ex-DGP Punjab Shri Sarbdeep Singh Virk, former chairman of Punjab cooperative bank Shri Avtar Singh Zira, former SAD leader Sarabjit Singh Makkar, industrialist Shri Harcharan Singh Ranauta and other eminent personalities from Punjab #JoinBJP at party headquarters in New Delhi. pic.twitter.com/lbaaweS6lP
— BJP (@BJP4India) December 3, 2021
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भाजपा में शामिल हुए थे।