जैकलीन के बाद अब नोरा फतेही पर कसेगा दिल्ली पुलिस का शिकंजा, आज है पेशी

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही को सुबह 11 बजे दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों के सामने पेश होना है। उनसे ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ लेन देन पर कई घंटों तक सवालों की बौछार होने वाली है। कल बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन से भी ऐसा ही किया गया था।

नई दिल्ली। पहले ईडी की नजर और अब दिल्ली पुलिस के आर्थिक अपराध शाखा की नजर बॉलीवुड एक्टर नोरा फतेही पर टेढ़ी हो गई है। दिल्ली पुलिस से मिल रही जानकारी के अनुसार, आज यानी गुरुवार को ही सुकेश चंद्रशेखर के ठगी मामले में दिल्ली पुलिस के सामने उनकी पेशी होगी। पेशी के दौरान सवालों की बौछार होगी। इससे पहले बुधवार को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने करीब 8 घंटे तक जैकलीन फर्नांडिस से पूछताछ की है।

बता दें कि नोरा फतेही को पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा EOW ने सुबह 11 बजे बुलाया है। पुलिस सुकेश चंद्रशेखर से उनकी दोस्ती और उनके साथ किए काम के बारे में सवाल करेगी। नोरा से 2 सितंबर को भी दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की थी। नई दिल्ली। महाठग सुकेश चंद्रशेखर के मामले में दिल्ली पुलिस ने आज एक्टर नोरा फतेही को पूछताछ के लिए तलब किया है। नोरा फतेही को पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा EOW ने सुबह 11 बजे बुलाया है। नोरा से 2 सितंबर को भी दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की थी। इससे पहले ईओडब्ल्यू ने कल यानी बुधवार को एक्टर जैकलीन फर्नांडिस से करीब 8 घंटे तक सुकेश से उनके रिश्ते और गिफ्ट लेने के मामले में सवाल पूछे थे। इनमें से कई सवाल के जवाब तो जैकलीन दे नहीं सकीं।

सुकेश पर कठोर मकोका के मामले में केस दर्ज है। ये मामला महाठग सुकेश चंद्रशेखर के उस मामले से जुड़ा है, जिसमें उसने तिहाड़ जेल में कैद के दौरान 200 करोड़ रुपए की ठगी या यूं कहें कि जबरन वसूली की। जैकलीन और नोरा फतेही पर आरोप है कि उन्होंने सुकेश से महंगे गिफ्ट लिए।ऐसे में जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही से भी पूछताछ की जा रही है।