Bollywood News : ये वाटर वर्कआउट है, लव मेकिंग नहीं

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो और स्विमिंग पूल में एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं।

नई दिल्ली। कौन क्या कर रहा है? किसे मिल रहा है? किसका किसे लिप लॉक का सीन है, उसकी लाइफ में क्या हो रहा है? वो इतना ग्लो क्यों कर रहा है…ऐसे कितने सवाल आपके मन में होते हैैं। ये आम लोगों के प्रति आप की उत्सुकता है। जब से आपको अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप का पता चला है आपकी फुस-फुस तेज हो रही है। तभी तो हमें भी सुनाई पड़ रही है। जब आप आम आदमी को नहीं छोड़ते तो अर्जुन-मलाइका तो स्पेशल हैं। समझ नहीं आता आपको क्या दिक्कत है। दोनों क्या कर रहे हैं आजकल। मालूम है जबसे आपने दोनों की स्विमिंग पूल की फोटो देखी है आप बहुत कुछ जानने को मचल रहे हैं। एक बात बताओ अगर दोनों के बीच पूल में कुछ ऐसा-वैसा हो भी रहा है, तो आपको क्या दिक्कत हैै। कोई किसकी मस्ती में खुश है, रहने दें उसे मस्ती में।

मालदीव में हैं दोनों

चर्चाएं खास हैं इनकी। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। दरअसल मलाइका और अर्जुन रिलेशनशिप में हैं। तो प्यार का इजहार खुलम-खुला करते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते रहते हैं। इन दिनों मलाइका- अर्जुन, मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं और दोनों के फोटोज- वीडियोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस बीच अर्जुन कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है।

क्या है वीडियो में

बात करते है वायरल होते इस वीडियो की। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा मस्ती नहीं, बल्कि स्विमिंग पूल में एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अर्जुन और मलाइका, स्विमिंग पूल के अंदर साइक्लिंग करते दिख रहे हैं। बेवजह आप दिमाग दौड़ा रहे हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में अर्जुन ने लिखा, जब आपकी गर्लफ्रेंड आपके ट्रेनर से भी ज्यादा सख्त हो। इसके आगे अर्जुन ने अपने ट्रेनर को टैग करते हुए लिखा- ’देखो मैं छुट्टियों में भी वर्क आउट कर रहा हूं।