Bollywood News : दोबारा मुस्कुराती शहनाज अच्छी लग रही हैं

रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के तीन महीने बाद आज पहली बार शहनाज गिल का पब्लिक अपीयरेंस देखा। जानते हैं ये मुश्किल दौर है, पर जीना तो है ही।

नई दिल्ली। सबको पसंद थे सिडनाज। सिड नहीं है अब, पर नाज को और रोने नहीं देंगे। इसके लिए हम और आप शहनाज को बूस्ट करेंगे। सिद्धार्थ शुक्ला को गए तीन महीने हो गए हैं। इतने समय तक शहनाज दुनिया से कट गई थीं। अच्छा लगा उनका क्यूट-सा पब्लिक अपीयरेंस। शहनाज को अमृतसर के पिंगलवाड़ा इलाके के एक अनाथालय में बच्चों के साथ समय बिताते देखा गया। जहां से उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही तस्वीरों,वीडियो में शहनाज को पहली बार हंसते और मुस्कुराते हुए देखा गया।


अब, शहनाज आपको और ब्रेक नहीं लेना है। जो है उसे स्वीकारना होगा।