Bollywood News, गौरी खान ने कहा- आर्यन को जमानत मिलने तक मन्नत में नहीं बनेगी खीर

गौरी खान अपने स्टाफ से कहा कि आर्यन खान के रिहा होने तक मन्नत किचन में मिठाई न पकाएं। आगे जानें पूरा मामला।

नई दिल्ली। शाहरुख खान और गौरी को उम्मीद है कि उनके बेटे को राहत मिलेगी। वह दिवाली से पहले हिरासत से बाहर हो जाएगा। जब से एनसीबी द्वारा 3 अक्टूबर को आर्यन को गिरफ्तार किया गया है, तब से शाहरूख खान का परिवार कठिन दौर रहा है

सूत्रों के अनुसार मन्नत में रहने वालों का मूड उदास हो गया है। फेस्टिव सीजन चल रहा है, पर मन्नत में उदासी छाई है। मन्नत को हर त्योहार पर सजाय जाता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं लग रहा है। उम्मीद है कुछ अच्छी खबर सुनने के बाद मन्नत में चमक लौटेगी। कह सकते हैं दीवाली के समय पर मन्नत की रोशनी, जगमगाहट आर्यन की रिहाई पर टिकी है। गौरी खान अपने स्टाफ से कहा कि आर्यन खान के रिहा होने तक मन्नत किचन में मिठाई न पकाएं। शाहरुख ने अपने दोस्तों और शुभचिंतकों से अपने घर नहीं आने का अनुरोध किया है। सूत्र के अनुसार शाहरुख अपने सह-कलाकारों और उद्योग के दोस्तों के साथ फोन पर हैं। वे उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। वह कानून में विश्वास रखते हैं।