Breaking News, भपेंद्र पटेल बने गुजरात के नए मुख्यमंत्री, विजय रूपाणी का लेंगे स्थान

गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल होंगे। विजय रूपाणी के शनिवार को त्यागपत्र देने के बाद रविवार को इनके नाम की घोषणा कर दी गई है।

अहमदाबाद। भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के साथ हुई बैठक के बाद भूपेंद्र पटेल के नाम पर मुहर लगाई गई। माना जाता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पटेल समुदाय के लोगों में भाजपा को इससे लाभ मिलेगा।
बता दें कि भूपेंद्र पटेल गुजरात के घाटलोडिया विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित प्रतिनिधि हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के शशिकांत पटेल के खिलाफ 1,17,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। हालांकि, चर्चा यह भी थी कि राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को भी सीएम बनाया जा सकता था।

इससे पहले भूपेंद्र पटेल का राजनीतिक और सामाजिक इतिहास रहा है। बतातें चलें कि भूपेंद्र पटेल(अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रह चुके हैं और अमदावद नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह शिक्षा से इंजीनियर है।