कांग्रेस नेताओ ने वैक्सीनेशन के लिए सोशल मीडिया पर चलाया अभियान …

कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता ने स्पीकअपफॉरफ़्रीयूनिवर्सल_वैक्सीनेशन के लिए सोशल मीडिया पर अभियान चलाया |

गया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 02 जून 2021 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवम् बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के दिशानिर्देश पर कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर #SpeakUpForFreeUnivesalVaccination अभियान चला कर सरकार से अविलंब देशभर के सभी आयु के लोगो को मुफ्त टीकाकरण करने हेतु आवाज बुलंद किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, बाबूलाल प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, राम प्रमोद सिंह, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, विनोद उपाध्याय, राजेश्वर पासवान, सुरेन्द्र मांझी, विनय कुमार सिन्हा, श्रवण पासवान, ओंकार नाथ सिंह, मो सरवर खान, मो अजहरुद्दीन, अशरफ इमाम, आदि ने फेस बुक टि्वटर पर इस अभियान को चलते हुए कहा कि कोरोनावायरस महामारी संकट से निपटने हेतु सभी देशभर के लोगो को मुफ्त टीकाकरण जरूरी है, जिसके लिए सरकार एक देश, एक वैक्सीन, एक दाम, एक नीति बना कर काम करे।

नेताओ ने कहा की आज देश में अभी तक 18 करोड़ लोगो का वैक्सीनेशन हुआ है, जो देश की आबादी का 14% है, जिसमें तेजी लाना नितांत आवश्यक है।

देश में वैक्सीन उत्पादन की गति बढ़ाने, सभी राज्य सरकारों को मांग के अनुसार वैक्सीन मुहैया कराने, देशभर के सभी पोलिंग बूथों सहित चलंत वाक्सिनेशन भान की सुविधा उपलब्ध करा कर राष्ट्र के १३० करोड़ लोगो को वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराया जाए।
आज इस अभियान में मगध प्रमंडल के पांचों जिला से ग्यारह सौ चालीस लोगो शामिल होकर फेस बुक, टि्वटर वाट्स एप के माध्यम से सरकार से मांग किया।