
नई दिल्ली। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका सभी को डरा रही है। कई राज्यों ने अपने यहां पाबंदी लागू की हुई है। सरकार की ओर से बार-बार स्वास्थ्य नियमों के पालने करने की बात कही जा रही है। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.36% हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.91% और रिकवरी रेट 97.31% है। भारत में #COVID19 के 38,079 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,10,64,908 हुई। 560 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,13,091 हो गई है।
43,916 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,02,27,792 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,24,025 है।देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 42,12,557 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 42,12,557 हुआ। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,98,715 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 44,20,21,954 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन जारी है, इस दौरान जरूरी सेवाओं की अनुमति है। प्रदेश में कल 6,76,473 कोविड डोज़ लगाई गई। अब तक 3,32,12,075 लोग वैक्सीन की पहली डोज़ ले चुके हैं और 63,08,010 लोग वैक्सीन की दूसरी डोज़ भी ले चुके हैं। उत्तराखंड में आज 39 नए #COVID19 मामले, 32 रिकवरी और 1 मौत दर्ज़ की गई। कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 1806 नए #COVID19 मामले, 2748 डिस्चार्ज और 42 मौतें दर्ज़ की गई।
ओडिशा में कोरोना के 2,182 नए मामले, 2,317 रिकवरी और 67 मौतें हुईं।केरल में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे हैं। वीकेंड लॉकडाउन में जरूरी सेवाओं की अनुमति है। गुजरात के राजकोट शहर और राजकोट ग्रामीण इलाकों में लगभग 15 महीनों बाद कोरोना का एक भी मामला रिपोर्ट नहीं हुआ। शहर में 37 सक्रिय मामले और राजकोट ग्रामीण में 6 केवल सक्रिय मामले हैं।
मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 483 नए मामले सामने आए और एक की मौत हुई। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 26,690 है जिसमें 5,741 सक्रिय मामले, 20,829 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 120 मौतें शामिल हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 7,761 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 13,452 लोग डिस्चार्ज हुए और 167 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।