Congress : प्रियंका पहुंची यूपी, योगी सरकार पर किया जोरदार हमला

योगी सरकार के खिलाफ प्रियंका का धरना,जीपीओ पर धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी,पंचायत चुनाव में धांधली को लेकर धरना,खराब कानून व्यवस्था को लेकर धरने पर बैठीं,जीपीओ पर जमीन पर बैठीं प्रियंका गांधी।

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंची। वहां उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने हवाईअड्डे पर भव्य स्वागत किया। उसके बाद प्रियंका गांधी ने योगी सरकार की नीतियों और हालिया पंचायत चुनाव में धांधली के आरोप को लेकर महात्मा गांधी के प्रतिमा के सामने धरना दिया है। उनके साथ सैकड़ों काग्रेस कार्यकर्ता थे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा अहंकार में न रहे- अन्याय और असत्य हर बार गांधीवादी मूल्यों से हारा है। भाजपा सरकार में दलितों के खिलाफ अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। आजमगढ़, रौनापार के पलिया गांव में यूपी पुलिस द्वारा दलित परिवारों पर हमले करने की खबर आ रही है, वहाँ पर कई मकानों को तोड़ा है। हम मांग करते हैं कि तत्काल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो।उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार लापरवाह है। भाजपा सरकार के जंगलराज में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा किमोदी जी के सर्टिफिकेट से यूपी में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान योगी सरकार की आक्रामक क्रूरता, लापरवाही और अव्यवस्था की सच्चाई छिप नहीं सकती। लोगों ने अपार पीड़ा, बेबसी का सामना अकेले किया। इस सच्चाई को मोदीजी, योगीजी भूल सकते हैं, जिन्होंने कोरोना का दर्द सहा, वे नहीं भूलेंगे

इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जिस तरह ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में एक महिला के साथ जो अभद्रता की गई पूरा उत्तर प्रदेश शर्मसार है। प्रियंका गांधी यहां इस जंगल राज की समाप्ति के लिए, भ्रष्ट योगी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए मौन धारण की है।