डाबर ने लॉन्च किया अपना पहला डिजिटल-फर्स्ट वेलनेस ब्रांड ‘Siens’, न्यूट्रास्युटिकल मार्केट में की एंट्री

नई दिल्ली। भारत की अग्रणी हेल्थ और वेलनेस कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने आज अपने नए प्रीमियम सप्लिमेंट ब्रांड ‘Siens by Dabur’ को लॉन्च किया। यह डाबर का पहला डिजिटल-फर्स्ट वेलनेस ब्रांड है, जो कंपनी की न्यूट्रास्युटिकल कैटेगरी में एंट्री का प्रतीक है। ‘Siens’ का उच्चारण “साइंस” की तरह किया जाता है, और यह ब्रांड वैज्ञानिक शोध पर आधारित सुरक्षित और प्रभावशाली उत्पादों की पेशकश करता है।

Siens ब्रांड खास तौर पर आधुनिक और जागरूक उपभोक्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है जो पारदर्शिता, प्रमाणित सामग्री और असरदार देखभाल की अपेक्षा रखते हैं। यह तीन प्रमुख श्रेणियों में उत्पाद पेश करता है — ब्यूटी व स्किन हेल्थ, डेली वेलनेस, और गट हेल्थ। प्रमुख उत्पादों में शामिल हैं: मरीन कोलेजन, हेयर-स्किन-नेल्स गमीज, मेल और फीमेल मल्टीविटामिन्स, ओमेगा-3 सॉफ्टजेल्स, और डेली प्री व प्रोबायोटिक।

इन सभी उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों (GMP, ISO, HACCP) के अनुरूप प्रमाणित फैसिलिटीज में तैयार किया गया है। Siens के सभी फॉर्मूलेशन उच्च गुणवत्ता वाली सामग्रियों से बनाए गए हैं, जो दुनिया के विश्वसनीय आपूर्तिकर्ताओं से प्राप्त की जाती हैं।

डाबर इंडिया लिमिटेड के कस्टमर मार्केटिंग हेड, श्री प्रत्युष गुप्ता ने कहा, “Siens हमारे उपभोक्ता अनुभव और भरोसे की विरासत को एक आधुनिक रूप में प्रस्तुत करता है। आज का उपभोक्ता ठोस वैज्ञानिक प्रमाण चाहता है, और Siens इसी भरोसे पर खरा उतरता है।”

Siens by Dabur अब DaburShop सहित सभी प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। यह लॉन्च डाबर की नई रणनीति को दर्शाता है, जहां वह डिजिटल युग के उपभोक्ताओं से सीधा जुड़ने और उनकी वेलनेस ज़रूरतों को विज्ञान आधारित समाधान देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।