Delhi News : संसद में पेश हुआ दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022, तीनों निगम होंगे एक

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022 पेश किया। आरएसपी, कांग्रेस, बसपा ने विधेयक पेश करने का विरोध किया। दिल्ली में फिलहाल 272 नगरपालिका वार्ड हैं, ऐसे में अगर नगर निगम संशोधन बिल पास होता है कि कुल नगर पालिका की संख्या 250 हो सकती है।

सूत्रों की मानें तो इस विधेयक के पास हो जाने के बाद दिल्ली नगर निगम में कुल 250 वार्ड ही होंगे। तीनों वार्डों को एक में मिलाने के बाद नगर निगम चुनाव एक से छह साल के बाद होंगे क्योकि इसके लिए सभी वार्डों का परिसीमन किया जाएगा। इससे पहले मोदी सरकार के मंत्रिमंडल ने इस विधेयक को मंजूरी दे दी है। लोकसभा की आज की कार्यसूचि में दिल्ली नगर निगम अधिनियम 1957 में संसंधोन विधेयक को शामिल किया गया है।