रोज खाएं एवोकाडो और सेहत बनाएं

डिश में सेहत के साथ टेस्ट भी हो तो फायदे आपको मिलेंगे। बनाना सीखाते हैं एवोकाडो की टेस्टी, हेल्दी डिशेज।

नई दिल्ली। एवोकाडो में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, जिंक, कॉपर आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। वैसे तो आप सलाद के तौर पर भी एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं।

एवोकाडो का सलाद

आप एवोकाडो को सलाद के तौर पर भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। एवोकाडो का सलाद बनाने के लिए आप इसमें टमाटर, खीरा, लेटिस और ग्रीन वेटिटेबल भी एड कर सकते हैं। इससे सलाद को एक क्रीमी टैक्सचर मिलेगा, जोकि खाने में काफी टेस्टी होगा।

एवोकाडो स्प्रेड

सलाद के अलावा आप इसको स्प्रेड की तरह भी सकते हैं। यह खाने में टेस्टी और हेल्दी होता है। एवोकाडो स्प्रेड बनाने के लिए आप सबसे पहले इसे मैश कर लें। फिर इसके ऊपर ब्रेड का टोस्ट लगाकर फैला दें। अब इसके ऊपर पोच्ड एग, टमाटर और चिली फ्लेक्स की टॉपिंग्स कर इसका सेवन कर सकते हैं।

एवोकाडो की स्मूदी

एवोकाडो स्मूदी टेस्टी होने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी हेल्दी मानी जाती है। इसकी स्मूदी तैयार करने के लिए आप अपना पसंदीदा फ्रूट लें, फिर एवोकाडो, योगर्ट और एलमंड मिल्क के साथ इसे ब्लेंड कर दें। इस आसान तरीके से यह स्मूदी बनकर तैयार हो जाएगी।

एवोकाडो का रायता

एवोकाडो का रायता बनाने के लिए सबसे पहले इसे मैश कर लें। फिर इसमें प्याज और टमाटर डालें। इसके बाद नींबू का रस, नमक, लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस तरह से एवोकाडो का रायता बनकर तैयार हो जाएगा।