First Karwa Chauth 2021, रेड लिपस्टिक, रेड साड़ी, रेड बिंदी और 3.4 लाख रुपये का Bulgari मंगलसूत्र, ऐसा था यामी गौतम का करवा चौथ लुक

इस साल यामी गौतम ने पति आदित्य धर के साथ पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया। रेड लुक और बुलगारी मंगलसूत्र में यामी स्टनिंग लग रही थीं।

नई दिल्ली। यामी गौतम की लुक्स पर आप फिदा हैं। सिर्फ इतना नहीं। वो चाहे इंडियन पहनें या इंडो वेस्टर्न या कम्पलीट वेस्टर्न। उन पर हर आउटफिट फबता है। आपने उनकी शादी वाली तस्वीरें देखी होंगी। कितनी सुंदर लग रही थीं यामी। और अब कुछ तस्वीरें यामी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। आप भी देखिए। दोनों तस्वीरें में कुछ दिखी कुछ समानता। नहीं। कोई नहीं। हम बताते हैं। सामान है उनका इंडियन लुक। एक बात तो समझ में आई उन्हें खास मौकों पर इंडियन लुक ही पसंद है। अब करवाचौथ की बात करते हैं। यह करवा चौथ उनके लिए ओवर स्पेशल था। अरे, भई होगा ही। शादी के बाद उनका पहला करवाचौथ था।

यामी का रेड लुक और बुलगारी मंगलसूत्र

इस खास मौके पर यामी ने इंडियन लुक चुना। उन्होंने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं हैं, जिसमें वह लाल साड़ी, लाल सिंदूर और सोने के झुमकों और गले में Bulgari द्वारा डिजाइन किए मंगलसूत्र में दिखीं। इसकी कीमत है 3,49,000 रुपए। रेड लुक के साथ यामी ने बालों को खुला छोड़ा आंखों को काजल से डिफाइन किया और गालों पर पिंक ब्लश से गुची-गुची बनाया।