Happy Birthday Rajkumar Rao, ये यादव ब्वॉय आधे दिल्लीवाले हैं, कैसे? जानें इस रिपोर्ट में

आज अभिनेता राजकुमार राव का हैप्पी बर्थडे है। 37 साल के राजकुमार को राजकुमार को फिल्म ‘शाहिद’ के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से नवाज़ा जा चुका है। इसके अलावा कुछ उनसे जुड़ी गुपचुप बातों को जानते हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड में तो राजकुमार राव का अभिनय से आप वाकिफ हैं। आप और मेरी तरह दिल्लीवाले हैं राजकुमार राव। चौंक गए आप। यह सच जानिए, फिर आपको राजकुमार राव अपने-अपने से लगेंगे। राजकुमार का जन्म गुड़गांव के अहीरवाल में हुआ था। फिर उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से ग्रेजुएशन और भारतीय फिल्म और टेलिविजन संस्थान से पढ़ाई करने के बाद राजकुमार फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई पहुंचे थे। क्यों अब आप राजकुमार राव को कहेंगे आधे दिल्लीवाले। ?

यादव से राव

यादवों का छोरा है राजकुमार राव। पहले थे राजकुमार यादव, पर फिल्म इंडस्ट्री में आकर उन्हें यादव हटाना पड़ा। वैसे वो सरनेम इस्तेमाल नहीं करते थे। यानी सिर्फ राजकुमार। ऐसे में कंफ्यूज़न तो होगा कि किस राजकुमार की बात हो रही है। वैसे बॉलीवुड में कितने सारे राजकुमार हैं, तो कंफ्यूज़न से बचने के लिए उन्होंने राव सरनेम रख लिया। वैसे बता दें कि हरियाणा में यादवों को राव टाइटल दिया जाता है, उन्होंने अपने नाम के आगे राव सरनेम लगाना पसंद किया।

राजकुमार का फिल्मी ग्राफ

  • बॉलीवुड में पहला ब्रेक फिल्म रण में।
  • फिर फिल्म लव सेक्स और धोखा और रागिनी एमएमएस।
  •  छाए फिल्म काई पो छे से।
  • बेहतरीन अभिनय दिया फिल्म- अलीगढ़, शाहिद, बरेली की बर्फी, स्त्री न्यूटन और शादी में जरूर आना आदि।
  • फिल्म शाहिद के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार।