साइकिल चलाकर स्वास्थ्य मंत्री ने दिया संदेश, प्रगति मैदान में स्वास्थ्य पैवेलियन का किया उदघाटन

प्रगति मैदान में चल रहे व्यापार मेला में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने साइकिल रैली निकाली। इसके जरिए बेहतर स्वास्थ्य का संदेश दिया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंडप में कोरोना के साथ ही अन्य जानकारियां विस्तार से दी गई है।


नई दिल्ली।
यदि स्वस्थ रहना है तो स्वस्थ्य जीवनशैली को अपनाना होगा। रोजमर्रा के जीवन में यदि नियमित रूप से व्यायाम नहीं कर सकते हैं, तो साइकिल जरूर चलाएं। इससे एक ओर आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा, दूसरी ओर राजधानी दिल्ली में इससे प्रदूषण को भी कम किया जा सकता है। इसी सोच को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक साइकिल रैली का नेतृत्व किया। वे साइकिल से भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2021, प्रगति मैदान में हेल्थ पवेलियन का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
अपने संबोधन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि आज इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में स्वास्थ्य मंत्रालय के पवेलियन का उद्घाटन और आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के 1 महीने के अभियान की शुरूआत हो रही है। इस पवेलियन के माध्यम से सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को टोटल के रूप में देखा है।