Healthy News : सेब एक, फायदे अनेक

सेब का स्वाद ही नहीं अच्छा होता है, बल्कि इसके लाभ भी अनेक हैं। इसके गुणों के कारण ही इसे जादई फल भी कहा जाता है, जो आपमें निखार लाता है।

नई दिल्ली। अभी किसी भी से पूछिए, खाने में क्या खाना है ? जवाब मिलेगा, वैसी चीज, जिसमें इम्युनिटी (Immunity) अधिक हो। जो मेरे सेहत के लिए बेहतर हो। जिससे हमें नुकसान नहीं हो। अभी मुझे किसी भी सूरत में बीमार नहीं होना है। इस लिहाज से सेब (Apple)से बेहतर शायद ही कोई हो। कहावत भी है कि यदि आप एक सेब रोजाना खाते हैं, तो आपके डाॅक्टर दूर रहेंगे।

असल में, सेब को इसके बेहतरीन गुणों के कारण जादुई फल भी कहा जाता है। इससे शरीर को कई विटामिन्स (Vitamins) मिलते हैं। वहीं डॉक्टर भी हर रोज एक सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब का मीठा और रसदार स्वाद लोग बहुत पसंद करते हैं। लाल रंग के सेब में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स (AntiOxidents) मौजूद होते हैं और यही वजह है कि लाल रंग का सेब एंटी-एजिंग फल माना जाता है.।सेब में खूब विटामिंस, फाइबर और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जिनमें भरपूर औषधीय गुण पाए जाते हैं।

सेब खाने से कोलेस्ट्रोल कम होता है और दिल दुरुस्त रहता है। दांतों को भी मजबूती देता है। कैंसर से बचाने और डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए भी सेब का इस्तेमाल किया जाता है। सेब का रस उम्र के साथ बढ़ने वाले मानसिक रोगों के लिए भी प्रभावशाली हो सकता है। सेब खांसी और अस्थमा के पहले चरण के लिए एक अच्छा घरेलू उपाय है। मुँहासों और काले धब्बों से छुटकारा पाने के लिए, आप मिल्क क्रीम के साथ एक चौथाई सेब को मिला सकते हैं और इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। सेब सनबर्न से भी राहत प्रदान करता है। वजन को नियंत्रित करने के लिए भी सेब का नियमित इस्तेमाल फायदेमंद होता है।

सेब (Apple) पौधों के यौगिकों के महान स्रोत हैं, जैसे कि पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। एक अध्ययन में कहा गया है कि पॉलीफेनोल्स खराब (एलडीएल) कोलेस्ट्रॉल को ऑक्सीकृत होने और धमनियों में बनने से रोक सकते हैं।