Herbal Beauty, रसोईघर में भी छिपी है सुंदरता, खोजिए और इस्तेमाल करें

घरेलू चीज़ों से भी सुंदरता पाई जा सकती है। हर बार सैलून से नहीं रसोईघर से भी सुंदता पाई जा सकती है। पढ़िए कैसे।

नई दिल्ली। आप सुंदर दिखाना चाहती हैं। इसके लिए हर संभव कोशिश करती हैं, जो आप कर पाएं। कोई महिला कितनी भी उम्र की हो या कितनी भी व्यस्त हो Beauty सैलून से थ्रेडिंग जरूर करवा लेती है। पर इतना काफी नहीं। आपको खूबसूरती को निखारने के लिए चाहिए कुछ extra, जो कम समय में आपको दमकाए। या यूं कहें कि समय और पैसे का अभाव में आपको निखारने में कारगर हो। जानते हैं घरेलू चीजों से Beauty निखारने के टिप्स दें।

सुंदरता सिर्फ सैलून में नहीं

सबसे पहली बात सुंदरता सिर्फ सैलून में नहीं होती। इसे आप रसोईघर में भी खोज सकते हैं। आपकी मैं मदद करती हूं। इन्हें आप अमल में लाएं। यकीनन लाभ होगाए जो आपके चेहरे पर दिखेगा। कुछ टिप्स इस प्रकार हैंए जैसे हल्दी। हल्दी को सुंदरता निखारने में सदियों से उपयोग किया जाता रहा है। हल्दी रंगत को निखारने के अलावा चेहरे की आभा को बढ़ाता है। हल्दी में विद्यमान एंटी इन्फ्लेमेंटरी और एंटी ऑक्सिडेंट तत्व त्वचा को रक्षा कवच प्रदान करते हैं।

शहद और दूध

गुलाब और शहद का मिश्रण त्वचा की गहराई तक सफाई करता है। शहद को रोजाना त्वचा पर लगाने से त्वचा चमकदार और कोमल हो जाती है। यह त्वचा में पानी की कमी नहीं होने देता और त्वचा को सूर्य की तेज किरणों से बचाता है। शहद और दूध का मिश्रण नियमित रूप से तैलीय त्वचा को राहत प्रदान करता है। चेहरे पर शहद के नियमित उपयोग से कील मुहांसों को रोकने में मदद मिलती है। होंठों की कोमलता बनाए रखने के लिए साफ टूथ ब्रश से डेड स्किन हटा कर होंठों पर बादाम तेल या शहद का लेप लगा लें। सोने से पहले दूध में हल्दी डाल कर पीने से त्वचा में निखार आता है।

टी ट्री आयल

कील मुहांसों से लड़ने में टी ट्री आयल कारगर माना जाता है। टी ट्री आयल को कॉटन पैड पर लगा कर चेहरे पर लगाने से कील मुहांसे गायब हो जाते हैं। तरबूज का जूस एक अच्छा स्किन टोनर है और रूखेपन को कम भी करता है। यह त्वचा को ठंडकए रिफ्रेश और कोमल बनाता है। इसका रस चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं और फिर पानी से धो लें। सभी त्वचा के लिए फ्रूट मास्क के लिए  फलों को मिक्स कर के मास्क बना कर चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। इससे चेहरे को ठंडक पहुंचेगी,  डेड स्किन साफ होगी और सन टैनिंग मिटेगी।

कूलिंग मास्क

आप घर पर कूलिंग मास्क बना सकती हैं। इसके लिए खीरे के रस में 2 चम्मच पाउडर वाला दूध और एक अंडे का सफेद भाग मिला कर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे और गरदन पर लगाएं और जब सूख जाए तब पानी से धो लें। आप तैलीय त्वचा के लिए बेहतरीन मास्क रसोईघर में उपलब्ध चीजों से बना सकते है। इसके लिए 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिला कर पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे पानी से धोलें।