नई दिल्ली। भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले के प्राचीर पर ध्वजारोहण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर 9वीं बार ध्वजारोहण किया। वह कुछ देर में भारतवासियों को संबोधित करने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी थी।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले में अंतर-सेवाओं और पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने #स्वतंत्रतादिवस के अवसर पर राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने #स्वतंत्रतादिवस के अवसर पर राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/gwBRjt0AXH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2022
पीएम मोदी अपने संबोधन में स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। सरकार से जुड़े सूत्रों के अनुसार पीएम अपने संबोधन में ‘हील इन इंडिया’ और ‘हील बाय इंडिया’ परियोजनाएं शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा सिकल सेल बीमारी को 2047 तक खत्म करने का रोडमैप भी सामने रख सकते हैं।















