बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर जमकर बरसे किरेन रिजजू,कहा -भारत में कुछ लोग बीबीसी को उच्चतम न्यायालय से ऊपर मानते हैं

बीबीसी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री पर विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। विपक्षी नेता जहां इसे मुद्दा बनाकर निशाना साधने में लगे हुए है वहीं सत्ता पक्ष के नेता भी लगातार बचाव करने में लगे हैं। इसी बीच अब इस मामले पर केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने भी आज प्रतिक्रिया दी और टवीट कर लिखा की अल्पसंख्यक, या यूं कहें कि भारत में हर समुदाय सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहा है।


भारत के अंदर या बाहर चलाए गए दुर्भावनापूर्ण अभियानों से भारत की छवि खराब नहीं हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की आवाज 1.4 अरब भारतीयों की आवाज है।टुकड़े -टुकड़े गैंग पर निशाना साधते हुए कानून मंत्री ने लिखा की भारत में कुछ लोग अभी भी औपनिवेशिक नशा से दूर नहीं हुए हैं। वे लोग बीबीसी को भारत का उच्चतम न्यायालय से ऊपर मानते हैं और अपने नैतिक आकाओं को खुश करने के लिए देश की गरिमा और छवि को किसी भी हद तक गिरा देते हैं।वैसे भी इन टुकड़े-टुकड़े गिरोह के सदस्यों से कोई बेहतर उम्मीद नहीं है, जिनका एकमात्र लक्ष्य भारत की ताकत को कमजोर करना है।