Bollywood Updates: हिंदी सिनेमा की एक अलग पहचान हैं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित। जिन्हे आज भी दर्शक बड़े पर्दे पर देखने के लिए आतुर हैं। माधुरी दीक्षित सिर्फ एक अदाकारा ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की डांसिंग डिवा भी हैं।
उन्होंने अपने हिंदी फ़िल्मी करियर में कई बेहतरीन फ़िल्में की, जिन्हे दर्शक आज भी बड़े चाव से देखतें हैं। माधुरी को हिंदी सिनेमा में उनके बेहतरीन अदाकारी के लिये चार बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, एक बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और एक स्पेशल अवार्ड से नवाजा जा चुका है। इन सभी पुरुस्कारों के अलावा उन्हे भारत सरकार् के चतुर्थ सर्वोच्च नागारिक सम्मान “पद्मश्री” से सम्मनित किया गया।
माधुरी दीक्षित की खूबसूरती देख ये कहना मुश्किल हो जाता है कि वो 53 साल की हो गई हैं। ऐसा लगता है कि वो दिन पर दिन और भी ज्यादा खूबसूरत होती जा रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी जैसी ही उनके खूबसूरत योगा करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई। तो बस फैन उनके योग और एक्सप्रेशन के दीवाने हो गए।