किन्नौर में भूस्खलन से कई मौत, सरकार ने की मुआवजा की घोषणा

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हुए हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में के किन्नौर जिले में भूस्खलन की चपेट में आने से 9 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार पहाड़ों से पत्थर गिरने से नीचे खड़ी गाड़ी भी उसकी चपेट में आ गईं, जिससे कार सवार 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मुस्तैद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज किन्नौर में भूस्खलन के दुख हादसे में 9 लोगों की मृत्यु हुई है और 3 लोग घायल हुए हैं। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये दिए जाएंगे और घायलों के इलाज़ के लिए हर तरह की संभव मदद की जाएगी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हुए भूस्खलन हादसे में कई लोगों की मृत्यु की खबर से बहुत दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

वहीं, इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय गृहमंत्री और कई केंद्रीय नेताओं ने अपनी संवदेना प्रकट की है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन से हुए हादसे में कई लोगों के निधन से अत्यंत दुखी हूँ। स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में लगा है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ व घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि किन्नौर, हिमाचल में भूस्खलन की दुर्घटना से बहुत व्यथित हूं। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। घायलों के इलाज एवं सहायता के लिए व्यवस्था की जा रही है, उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

इस घटना को लेकर कांग्रेस की ओर से भी पीड़ित के प्रति संवेदना प्रकट की गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने टिवटर पर लिखा है कि हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से हुए नुक़सान का समाचार बेहद दुखद है। मृतकों के परिवारों को मेरी शोक संवेदनाएँ। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूँ। कांग्रेस साथी कृपया राहत व बचाव कार्य में सहयोग दें।

बेतरतीब विकास ही विनाश का कारण है। पर्यटन के नाम पर कमाई की हवस में पहाड़ों पर अंधाधुंध डाइनामाइट के विस्फोटों,पेड़ो की कटान,बाँध आदि पहाड़ो की प्राकृतिक सुंदरता व सन्तुलन को बिगाड़ रहा है तो प्रकृति भी तो कुछ करेगी. यह सारा विनाश उसी मूर्खतापूर्ण विकास का नतीजा है।