गुवाहाटी। जो राज्य कभी केवल आंदोलन और बंद के लिए पूरे देश में जाना जाता था, वह यदि किसी दल को दोबारा सत्ता में शासन करने दे, इसका मतलब है कि वहां विकास की बात हो रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने असम दौरे के दौरान एक कार्यक्रम में कहा कि असम में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनने का मतलब है कि असम में आंदोलन, आतंकवाद और हथियार तीनों को हमेशा के लिए छोड़कर विकास के रास्ते जाना तय किया।
असम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद अमित शाह ने कहा कि जिस प्रकार से 5 वर्ष में सर्बानंद सोनोवाल और हिमंत बिस्वा सरमा की जोड़ी ने सरकार चलाई, असम की जनता को विकास का रास्ता पसंद आया और उसी का परिणाम है कि हिमंत बिस्वा सरमा आज फिर से सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं और असम के नए सीएम बनकर यहां उपस्थित हैं। आज़ादी के 75 साल जब पूरे होंगे उसके पहले हम बोडा लैंड को किए हुए सारे वादे समाप्त कर बोडो लैंड की जनता का आर्शीवाद लेंगे। पीएम मोदी के समय में बोडो लैंड का समझौता हुआ उसमें हमने 90 % बोडो लैंड समझौते की सारी धाराएं समाप्त कर दी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में कोविड से जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये के चेक दिए। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे।
रविवार को गुवाहाटी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रसिद्ध शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना की।
माँ कामाख्या देवी मंदिर, गुवाहाटी में पूजा अर्चना कर माँ से देश की उन्नति व खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
আজি গুৱাহাটীস্থিত ‘মা কামাখ্যা দেৱী মন্দিৰ’ত পূজা-অৰ্চনা কৰি দেশৰ প্ৰগতি আৰু সমৃদ্ধিৰ বাবে প্ৰাৰ্থনা কৰোঁ। pic.twitter.com/T3p4NT4pQg
— Amit Shah (@AmitShah) July 25, 2021