जब बन घबराएं तो म्यूजिक है आपके लिए

समय काफी विकट है। घरों में रहते हुए आप बोर हो गए होंगे। मन किसी काम में नहीं लगता है। ऐसे में आपको फ्रेश होने के लिए म्युजिक एक बेस्ट आॅप्शन है। आजकल हर कोई थेरेपी की बात कर रहा है। आपको पता है कि म्युजिक थेरेपी भी आपके लिए है। नहीं न। आइए हम आपको बताते हैं।

कोरोना का समय। हर कुछ थम सा गया है। जिंदगी जीया ही नहीं जा रहा है। ऐसे में कैसे फ्रेशनेस आएगी ? किसी न किसी बात पर रोजाना आपका मूड खराब होता। किसी ने कुछ कह दिया, दोस्त का जन्मदिन भूल गए और सामने से मिली झड़की, तो गया मूड खराब, डेडलाइन पूरी नहीं होने पर बाॅस से डांट वाला लेक्चर, सब्जी में नमक ज्यादा पड़ गया और बिदक गए फैमिली मेंबर्स, लो हो गया मूड खराब। कई बार इतना काम होता है कि डेडलाइन पर पूरा करने के चक्कर में घबराहट होती है। कामवाली नहीं आई, तो हो गई टेंशन। ऐसी रोजाना कितनी घटनाएं घटती हैं। जिसमें बहुतेरी बार आपकी गलती नहीं होती या कमतर होती है। आमतौर पर ऐसी घटनाओं को गंभीरता से देखा नहीं जाता। लेकिन इसे नजरअंदाज किया जाए तो आपको डिप्रेशन में धकेल सकती है। इसका बेस्ट साॅल्यूशन है म्यूजिक। क्योंकि मेंटल सेहत फिट होगी, तभी आप हर जगह बेस्ट दे पाएंगी।

यह बात शायद आपने सुनी होगी कि मानसिक सेहत के लिए शांति बहुत जरूरी है। इसका मतलब यह नहीं कि लोगों से बातचीत बंद कर दें, टीवी और अन्य गैजेट्स से दूरी बनाते हैं और शोर-शराबे से दूर रहते हैं। और सोचते हैं ऐसा करने से शांति मिलेगी। यहां आप गलत हैं। ऐसा करने से कुछ दिन तो आपको अच्छा लगेगा, लेकिन आवाजों से दूरी आपको अकेलेपन में जकड़ लेगी। इससे बचने के लिए आप गाने सुनें। यह म्यूजिक थेरेपी लें। इसके लिए दिन में चंद मिनट तय कर लें। यकीन मानिए ऐसा नियमित करने से आपका मूड सुपर चंगा हो जाएगा। बात-बात पर आपको गुस्सा नहीं आएगा। और दिनभर मन से काम करने की एनर्जी मिलेगी। इस बात को कई शोधों ने भी कहा गया है।

आपको पता है कि म्यूजिक के लिए बहुतेरे सिर्फ रेडियो या सेव म्यूजिक पर ही निर्भर रहते हैं। लेकिन, आप 21वीं सदी कें 21वें साल में है, आपको बिंदास म्यूजिक सुनना चाहिए। इसके लिए सीमित साधनों तक सीमित नहीं रहें। आजकल प्लेस्टोर पर बहुत से फ्री और पेड म्यूजिक ऐप्स उपलब्ध हैं, जहां आप अपने पसंदीदा गाने कभी भी और कहीं पर सुन सकते हैं। इन पर सुनें के लिए ईयर फोन पर बंधे नहीं और वाॅयस क्वालिटी को तवज्जो दें। इसके लिए ब्लूटुथ स्पीकर बेस्ट है। अब स्मार्ट टीवी में म्यूजिक को फोन से कनेक्ट करने की सुविधा उपलब्ध है।

एक्सपर्ट कहते हैं कि गाने कहीं भी सुनें, उसमें अपने पसंदीदा गानों की प्लेलिस्ट बनाएं। फिर गानों को काम शुरू करने से पहले सुनें। देखिए कैसे काम की एनर्जी मिलेगी। गुड म्यूजिक से गुड हार्मोन म्यूजिक आपकी पसंद का हो, तो आपको मानसिक शांति मिलती है। शारीरिक सेहत के लिहाज से भी गुड म्यूजिक शरीर को बलिष्ठ बनाता है। इससे गुड हार्मोन डोपामाइन का स्त्राव होता है, जो दिनभर मूड फे्रश रखता हैै। बैड हार्मोन काॅरटिसोल का स्त्राव बहुत कम होता है। यह हेल्थ फैक्ट जानकर आपका गाने सुनेंगी और गुनगुनाएंगी भी।