नुपुर शर्मा को दिल्ली पुलिस ने दी सुरक्षा, मुंबई में मामला हुआ दर्ज

मुंब्रा पुलिस ने निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा को 22 जून को उनके विवादास्पद धार्मिक टिप्पणी पर बयान दर्ज करने के लिए समन भेजा।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की ओर से हाल ही में विवादित टिप्पणी के बाद पार्टी की ओर से प्रवक्ता नुपुर शर्मा को प्राथमिक सदस्यता तक से निष्कासित कर दिया गया। उसके बाद इस मामले को लेकर खूब राजनीति हो रही है। कई मंचों से नुपुर शर्मा को धमकी भी मिली है। उसके बाद दिल्ली पुलिस की ओर से उन्हें विशेष सुरक्षा दी गई। उसके बाद मुंबई में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसकी जानकारी स्वयं गृहमंत्री दिलीपवलसे पाटिल की ओर से दी गई।

मंगलवार को दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया है कि दिल्ली पुलिस ने निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा और उनके परिजनों को सुरक्षा प्रदान की।

वहीं, महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा कि नूपुर शर्मा के खिलाफ उनकी विवादित धार्मिक टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज किया गया है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिसके खिलाफ आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।

बता दें कि पार्टी में नीचे से लेकर ऊपर तक एक संदेश यह गया है कि नूपुर शर्मा को अरब देशों के दबाव में सजा दी गई है। इससे एक आशंका यह भी पैदा हो रही है क्या यह नाराजगी भाजपा को कार्यकर्ताओं के सपोर्ट के लिहाज से भारी पड़ सकती है। हालांकि भाजपा नेता ऐसा नहीं मानते हैं।