Political News, Manoj Tiwari बनें बिहार सरकार की ओर से ब्रांड एंबेसडर

बधाई मनोज भाई। फिल्मों से लेकर राजनीति में सदाबाहर चमकता सितारा हैं मनोज तिवारी। अब, खादी ब्रांड को भी चमकाएंगे। आखिर आज उन्हें बिहार सराकार खादी ग्रामोद्योग का ब्रांड एंबेसडर जो बनाया गया है।

नई दिल्ली। राजनीति और सिनेमा की दुनिया में जाना पहचाना नाम मनोज तिवारी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ी हैं। वे अब बिहार सरकार के खादी ग्रामोद्योग के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं। जैसे ही यह खबर सामने आई, लोग उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

भोजपुरी गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी खादी और बिहार के अन्य हस्तशिल्प के ब्रांड एंबेसडर होंगे। पटना में राज्य मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने यह ऐलान किया। हुसैन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘तिवारी को एक गायक और एक राजनीतिक व्यक्ति के रूप में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल है। हमने एक सैद्धांतिक निर्णय लिया है। उन्हें जल्द ही औपचारिक रूप से ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा।’’ तिवारी ने अपने गृह राज्य के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘‘खादी अपने आप में एक बड़ा ब्रांड है। यह गर्व की बात है कि मैं उस कपड़े के उपयोग को बढ़ावा देने वाले अभियान से जुड़ूंगा जिसे महात्मा गांधी ने लोकप्रिय बनाया है।’’ तिवारी बिहार में कैमूर जिले के रहने वाले हैं।