Ukraine-Russia Conflict, क्या ये संकेत है विश्व युद्ध के ? ऐसे बयान से खलबली तो मचेगी

होशियार! सावधान! हो सकता है 8 दिन के बाद विश्वयुद्ध शुरू हो सकता है। यहां हम आपको डरा नहीं रहे। अमेरिका के एक बयान से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं।

नई दिल्ली। अमेरिका के बयान से आप भी चौंक जाएंगे। बयान सुनते ही यकीनन मचेगी खलबली। बता दें कि अमेरिका ने आशंका जताई है कि 20 फरवरी से पहले रूस यूक्रेन पर बमबारी शुरू कर सकता है। आगे जानिए। इस बीच ब्लैक सी में रूस के 30 जहाज युद्धाभ्यास के लिए उतर गए है। सिर्फ इतना नहीं। तनाव बढ़ता देख अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को यूक्रेन छोड़ देने को कहा है। वहीं तनाव कम करने के लिए आज अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन के बीच फोन पर बातचीत होनी है। जिस पर दुनिया की निगाहें टिकी हैं।

इसे क्या कहेंगे आप? क्योंकि यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस अपने सैनिकों को तैनात कर रहा है। वहीं अमेरिका यूक्रेन की मदद और रूस को जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रहा है। रूस भले ही कहे कि उसका यूक्रेन पर हमले का कोई प्लान नहीं है लेकिन अपने मित्र देशों के साथ उसने युद्धाभ्यास जारी रखा है।