Home शिक्षा प्रो. सुधा सिंह बनी हिंदी विभाग की अध्यक्ष

प्रो. सुधा सिंह बनी हिंदी विभाग की अध्यक्ष

 

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर सुधा सिंह को विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रो. सुधा सिंह प्रख्यात हिंदी लेखिका हैं। उन्हें मीडिया, अनुवाद, स्त्री विमर्श तथा आलोचना के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल है। प्रो. सुधा सिंह हिंदी विभाग में लगभग 20 वर्षों से अध्यापन कर रही हैं। उनकी आलोचना व स्त्री विमर्श की कई चर्चित पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। स्त्री विमर्श के क्षेत्र में उनके कार्य को प्रमाणिक माना जाता है। प्रो.सुधा सिंह के विभागाध्यक्ष बनने पर उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।