बॉलीवुड की फिटनेस की असली हीरो: नम्रता पुरोहित

मुबंई। बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया के पीछे एक नाम जो आजकल हर फिटनेस रूटीन का अहम हिस्सा बन गया है, वो है नम्रता पुरोहित। पिलाटेस की विशेषज्ञ नम्रता न केवल कोर स्ट्रेंथ और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में माहिर हैं, बल्कि उनकी ट्रेनिंग पूरी तरह से एक होलिस्टिक वेलनेस अनुभव बन चुकी है—जिसमें माइंडफुल मूवमेंट, बैलेंस और स्टेमिना को बराबरी से तवज्जो दी जाती है।

Sara Ali Khan, Janhvi Kapoor, Khushi Kapoor, Dhvani Bhanushali, Mrunal Thakur, और Ananya Pandey जैसी बॉलीवुड की यंग और फिट एक्ट्रेसेज़ नम्रता की फॉलोअर्स हैं, जो उन्हें अपने टोंड फिगर और फिटनेस डिसिप्लिन का क्रेडिट देती हैं।

नम्रता का हर सेशन पर्सनलाइज्ड होता है—जिसमें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, मोबाइलिटी ड्रिल्स और पिलाटेस टेक्निक्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन होता है। इसका असर सिर्फ बॉडी शेप पर नहीं, बल्कि पोश्चर सुधारने, चोट से बचाव और एनर्जी लेवल बढ़ाने में भी होता है।

उनकी ट्रेनिंग सिर्फ फिटनेस तक सीमित नहीं है—वो एक वेलनेस पार्टनर बन चुकी हैं, जो इंडस्ट्री के बेस्ट को ना सिर्फ ऑन-स्क्रीन बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी स्ट्रॉन्ग और सेंटर बनाए रखती हैं।

बॉलीवुड की फिटनेस जर्नी में नम्रता पुरोहित अब एक ऐसा नाम बन चुकी हैं, जो स्टाइल और स्ट्रेंथ दोनों को बैलेंस करती है—पिलाटेस के जरिए!