नई दिल्ली। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जेसीबी इंटरनेशनल नेटवर्क पर यूनियन बैंक रुपे वेलनेस कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ साझेदारी की है। यह कार्ड ग्राहकों की जीवनशैली, फिटनेस, कायाकल्प, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत देखभाल पर फोकस करता है।
इस कार्ड की लॉन्चिंग पर बोलते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एमडी और सीईओ राजकिरण राय ने कहा, ‘‘हम यूनियन बैंक रुपे वेलनेस कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ साझेदारी करके खुशी का अनुभव कर रहे हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में हम ग्राहकों की बढ़ती और बदलती जरूरतों को पूरा करने वाले नए ऑफर्स पेश करने का लगातार प्रयास करते हैं। हमें विश्वास है कि यह अनूठा वेलनेस कार्ड ग्राहकों को उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए विशेष ऑफर्स का लाभ उठाने के साथ-साथ उन्हें अधिक बचत करने में भी सशक्त बनाएगा।’’
यूनियन बैंक रुपे वेलनेस क्रेडिट कार्डधारक एक वर्ष में एक कॉम्प्लीमंेट्री प्रीमियम स्वास्थ्य जांच पैकेज के हकदार भी होंगे। कॉम्प्लीमंेट्री पैकेज का उपयोग करने के बाद भी वे रियायती दरों पर स्वास्थ्य जांच के लिए जा सकते हैं। कार्डधारक 100 से अधिक आउटलेट्स पर मासिक समग्र स्पा सेशंस के साथ हर साल एक कॉम्प्लीमेंट्री वेलनेस उपचार के साथ-साथ पूरे वर्ष छूट वाले सेशंस का लाभ उठाने में भी सक्षम होंगे। इसके अतिरिक्त, ग्राहक यूनियन बैंक रुपे वेलनेस क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके पूरे भारत में प्रति तिमाही में दो बार 30 से अधिक घरेलू हवाईअड्डा लाउंज का निशुल्क उपयोग कर सकते हैं।
वेलनेस क्रेडिट कार्ड का उद्देश्य उपभोक्ताओं के कल्याण, स्वास्थ्य और स्वयं की देखभाल करना
यूनियन बैंक रुपे वेलनेस क्रेडिट कार्ड लॉन्च करना हमारे लिए सम्मान की बात है। यह समर्पित कार्ड विशेष रूप से ग्राहकों की जीवन शैली की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।





















