झमाझम झमाझम होगी मुंबई में, यहां है आज रेड अलर्ट

मुबंई में रेड अलर्ट के बीच स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। करीब 11 उड़ानों रद्द कर दी गईं और 10 उड़ानों को आस-पास के हवाई अड्डों की ओर डायवर्ट किया गया।

नई दिल्ली। झमाझम झमाझम बारिश हो रही है मुंबई में। यह आज से नहीं पिछले कई दिनों तक लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से पूरा मुंबई शहर पानी-पानी हो गया है। मुबंई ?की सड़कें नदियों में तब्दील हो गई हैं। मुंबई से सटे पुणे में भी हालात बहुत ही खराब हैं। सड़कों के साथ ही घरों में भी पानी भर गया है। हालात इतने खराब हैं कि मुंबई और पुणे समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में आज बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुंबई और उसके उपनगरों में अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 60-70 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी चल सकती हैं।

गौरतलब है कि आईएमडी ने शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए ठाणे में आज स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया गया है। ठाणे नगर निगम और आईएमडी ने 26 जुलाई तक मुंबई, पालघर, ठाणे और सिंधुदुर्ग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

तेज बारिश के कारण पुलिस ने मुंबई के लोगों से शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे तक घर के अंदर रहने की अपील की है।